अमृतसर में दर्दनाक हादसा, आवारा कुत्तों ने पार्क में बच्चे को खींच कर नोच डाला
अमृतसर
अमृतसर के पॉश इलाके महिंद्रा कॉलोनी में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. इस कॉलोनी में एक बच्चा आवारा कुत्तों के हमले का शिकार हो गया, लेकिन गनीमत यह रही कि स्थानीय लोगों ने देख लिया जिससे बच्चे की जान बच गई.
असल में, अमृतसर के पॉश इलाके महिंद्रा कॉलोनी में स्थित पार्क में एक बच्चा खेलने जा रहा था. लेकिन जैसे ही उसने कुत्तों के झुंड को देखा, मारे खौफ के लौटने लगा. लेकिन तभी कुत्तों ने उसे घेर लिया और अपनी तरफ खींच लिया और उसे नोंचने लगे. इतने में स्थानीय लोगों ने देख लिया जिससे बच्चे की जान बची. स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सब घटना उनकी आंखों के सामने हुई. उनका कहना कि शहर में आवारा कुत्तों का कहर है. लेकिन स्थानीय प्रशासन को इसकी परवाह ही नहीं है.
आवारा कुत्तों का बच्चों हमले का यह कोई पहला मामला नहीं है. इसी तरह कुछ दिन पहले गुजरात के अहमदाबाद का एक वीडियो वायरल हुआ था. वीडियो में दिख रहा है कि अहमदाबाद के जमालपुर इलाके में आवारा कुत्तों ने एक बच्चे को इतनी बुरी तरह से काटा की उसे अस्पताल ले जाना पड़ा. कुत्तों ने बच्चे को तीन जगह काट खाया. यह पूरा हादसा सीसीटीवी में कैद हो गया. कुत्तों ने जब हमला बोला तो बच्चा चींखने लगा जिसकी आवाज सुनकर स्थानीय लोग एकत्रित हो गए. इसके बाद बच्चे की जान बच सकी.
आवारा कु्त्तों के आतंक का यह हाल कि कई शहरों में मुकदमा तक दायर हो गया है. इंदौर में आवारा कुत्तों की समस्या को लेकर दायर जनहित याचिका की सुनवाई चल रही है. याचिकाकर्ता द्वारा स्मार्ट सिटी कंपनी, आईडीए और वेटरनरी विभाग को भी पक्षकार बनाया गया है. हाई कोर्ट ने सभी को नोटिस देकर जवाब देने के लिए कहा है. निगम ने याचिका दायर होने के बाद आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीके लगाने का अभियान शुरू कर रखा है.
bhavtarini.com@gmail.com
