उन्नाव में तमंचे से खुद की कनपटी पर गोली मार की खुदकुशी
उन्नाव
उन्नाव जिले के अचलगंज के हड़हा मार्ग स्थित एज ज्वैलर्स मंगलवार देर रात घर के अंदर तमंचे से खुद को गोली मार ली। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी ने पुलिस को सूचना दी। पत्नी ने बताया कि पति के डिप्रेशन में रहने से इलाज चल रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
हड़हा मार्ग के रहने वाले अधेड़ निर्मल यादव ने रात करीब बारह बजे घर में ही 315 बोर के तमंचे से अपनी कनपटी में गोली मार ली। उनकी पत्नी सुधा व छोटा बेटा प्रांजुल उस समय दूसरे कमरे में सो रहे थे। गोली की आवाज सुनकर जब पत्नी सुधा देवी निर्मल के कमरे में पहुंचे तो उनका शव लहूलुहान हालत में पड़ा पाया। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग भी वहां पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन दौरान मौके से खोखा व देशी तमंचा बरामद कर शव को कब्जे में ले लिया है। पत्नी सुधा से दिए गए शिकायती पत्र में बताया है कि उनके पति काफी दिनों से अवसाद ग्रस्त थे। जिनका इलाज भी कानपुर के एक निजी डॉक्टर के यहां चल रहा था। साथ ही एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित थे। निर्मल यादव मूलतः हड़हा के मैकुवाखेड़ा गांव के रहने वाले थे। एक दशक पहले उन्होंने हड़हा मार्ग पर रामेश्वर मंदिर के पास निजी मकान बनवा लिया था। उसी में ज्वैलर्स की दुकान खोल रखी थी। बड़ा बेटा मुकुल इसी साल एयर फ़ोर्स में भर्ती हुआ था। छोटा बेटा प्रांजुल अभी पढ़ाई कर रहा है। घटना के समय उनकी पत्नी सुधा व छोटा बेटा घर पर था निर्मल शांत स्वभाव के मिलनसार व्यक्ति थे। उनकी मौत से लोग हतप्रभ हैं।
bhavtarini.com@gmail.com 