उम्र 38, पासपोर्ट 32 साल का...महिला अरेस्ट, उम्र घटा ली थी
नई दिल्ली
आईजीआई एयरपोर्ट पर अभी तक उम्र बढ़ाकर विदेश जाने वाले मामले सामने आ रहे थे। अब एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें महिला ने अपनी उम्र बढ़ाने के बजाय घटाते हुए कम उम्र वाला पासपोर्ट बनवाया। यह पासपोर्ट भी किसी दूसरी महिला के नाम पर बनवाया गया। वैसे, फर्जी नाम और पते पर बनवाया गया यह पासपोर्ट असली है। मामले में यह जांच की जा रही है कि आखिर महिला ने ऐसा क्यों किया? इसके पीछे उनकी क्या मंशा थी?
पुलिस ने बताया कि महिला को कनाडा से दिल्ली भेजा गया था। आरोपी महिला का असली नाम जगदीप कौर है, लेकिन इसने दीप कौर बरार के नाम से पासपोर्ट बनवाया था। आरोपी महिला की असली उम्र 3 फरवरी 1981 है, लेकिन इन्होंने अपनी फर्जी नाम और पते पर बनवाए गए दूसरे पासपोर्ट में अपनी उम्र 7 जुलाई 1987 लिखवाई थी। महिला द्वारा करीब छह साल कम उम्र और दूसरे नाम से पासपोर्ट बनवाने के पीछे का मकसद अभी साफ नहीं हो पाया है।
bhavtarini.com@gmail.com 