एफ-16 इस्तेमाल कर फंसा पाक

एफ-16 इस्तेमाल कर फंसा पाक

 नई दिल्ली
पाकिस्तान में फंसे विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान जोरदार स्वागत के बीच भारत लौट आए हैं। लेकिन अभिनंदन ने जिस एफ-16 विमान को मार गिराया था, उसके इस्तेामाल को लेकर बखेड़ा हो गया है। भारत के खिलाफ इस विमान के इस्तेमाल पर अमेरिका ने पाकिस्तान से जवाब-तलब किया है। उसने सख्ती दिखाते हुए पूछा है कि उसकी अनुमति के बिना एफ-16 विमान का इस्तेमाल सैन्य कार्रवाई के लिए क्यों किया गया। पाकिस्तान को एफ-16 लड़ाकू विमान मुहैया कराने वाले अमेरिका ने भारत के खिलाफ इसका इस्तेमाल करने पर जांच शुरू कर दी है। खबरों के मुताबिक अमेरिका इस बात की जांच कर रहा है कि क्या  पाकिस्तान ने भारत के सैन्य ठिकानों पर कार्रवाई के लिए अमेरिका से मिले लड़ाकू विमानों और मिसाइलों का इस्तेमाल किया। 


अमेरिका ने पाकिस्तालन को ये विमान आत्मिरक्षा के लिए दिए हैं सैन्य कार्रवाई के लिए नहीं। ऐसे में विमान का इस्तेमाल अमेरिका के नियमों के मुताबिक ही होना चाहिए। नियमानुसार एफ-16 लड़ाकू विमान का इस्तेमाल हमले के लिए नहीं किया जा सकता।  
पुलवामा में हुए आतंकी हमले के 12 दिनों बाद 26 फरवरी को भारत ने पाकिस्तान के बालाकोट में जैश के आतंकी शिविर पर हमला कर 300 से अधिक आतंकवादी और उनके ट्रेनिंग कैम्प  का सफाया कर दिया था। हालांकि पाकिस्तान इसे खारिज कर रहा है। 
घटना से बौखलाई पाकिस्तानी वायुसेना ने 27 फरवरी को भारतीय वायु सीमा का उल्लंघन करके देश की सीमा में एफ-16 लड़ाकू विमान से हमला करना चाहा। लेकिन दुश्मन से लोहा लेने को तैयार बैठी भारतीय वायुसेना ने देश की सीमा में घुस आए पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों को खदेड़ दिया और पाकिस्तान के एक एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया। 


हालांकि पाकिस्तान इस बात से इनकार कर रहा है कि उसने इस कार्रवाई में एफ-16 लड़ाकू विमान का इस्तेमाल किया था। लेकिन भारतीय वायु सेना के अधिकारियों ने गुरुवार शाम को पाकिस्तान के झूठ को सामने ला दिया। उन्होंने विमान के कुछ टुकड़े और अन्यन हिस्सेर मीडिया के सामने पेश करते हुए कहा कि भारतीय वायुसीमा में घुसे विमान एफ-16 ही थे।


खबरों के मुताबिक अमेरिकी अधिकारी भारतीय सेना के अधिकारियों की ओर से पेश किए गए सबूतों की जांच कर रहे हैं। यदि जांच में इन विमानों के इस्तेमाल होने और शर्तों के उल्लंघन का मामला पाया जाता है तो अमेरिका पाकिस्तान के साथ आगामी रक्षा सौदों को रद्द कर सकता है। अमेरिका ने 80 के दशक में पाकिस्तान को एफ-16 लड़ाकू विमान दिए थे। विमान देने से पहले अमेरिका ने कुछ शर्तें तय की थीं। यह शर्तें पाकिस्तान को एफ-16 को युद्ध के अलावा इस्तेमाल करने से रोकती हैं। 
ये थीं अमेरिका की शर्तें
- अमेरिका की अनुमति के बिना पाकिस्तान एफ-16 लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल सैन्य कार्रवाई में नहीं कर सकता। 
- पाकिस्तान इसका इस्तेमाल आत्मरक्षा में कर सकता है, लेकिन हमले के लिए नहीं। 
- वैश्विीक आतंकवाद के खिलाफ इसका इस्तेमाल हो सकता है। 
- एफ-16 में लगी एमरॉम मिसाइल के इस्तेमाल से पहले भी अमेरिका की इजाजत लेनी होगी। 
- शर्तों के उल्लंघन पर अमेरिका पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई भी कर सकता है।