कांग्रेस ने कहा स्ट्रॉंग रूम के पास जैमर लगाएं, चुनाव आयोग बोला-ज़रूरत नहीं है

कांग्रेस ने कहा स्ट्रॉंग रूम के पास जैमर लगाएं, चुनाव आयोग बोला-ज़रूरत नहीं है

कांग्रेस की ओर से अब ईवीएम की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे हैं. कांग्रेस ने चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखकर शिकायत की है कि ईवीएम की सुरक्षा को लेकर पर्याप्त इंतज़ाम किए जाने चाहिए. कांग्रेस ने रेडियो इंटरसेप्शन की आशंका जताते हुए मांग की है कि स्ट्रांग रूम के आस पास जैमर लगाया जाएं ताकि रेडियो इंटरसेप्शन ख़त्म किया जा सके.

कांग्रेस ने कहा कि पोलिंग और मशीन में दर्ज वोटों में अगर अंतर होगा तो चुनाव आयोग औसत वोट कम कर सकता है, कांग्रेस इसका विरोध करेगी और वोटिंग अगर मतदाताओं की संख्या से ज़्यादा होती है तो कांग्रेस फिर से चुनाव करवाने की मांग करेगी, इसके अलावा पोलिंग होने के बाद मशीन कितने वक्त के बाद स्ट्रांग रूम पहुंची है इसकी भी जानकारी आयोग को पार्टियों को देनी चाहिए.

कांग्रेस की इस मांग पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी वी एल कांताराव ने कहा कि अब तक सिर्फ मोहड़ी में ज्यादा की शिकायत मिली है.
अनूपुपुर के मोहड़ी में कुल वोट से ज्यादा वोट की शिकायत मिली है. मोहड़ी में 550वोट में 56वोट ज्यादा पड़े हैं.वहां पर जांच के बाद रिपोलिंग हो सकती है.बाकी जगह से अगर शिकायत मिलती है तो मुख्य चुनाव आयुक्त को रिपोर्ट भेजी जाएगी.वहीं कांग्रेस के स्ट्रांग रूम में जैमर लगाने की मांग पर कांताराव का कहना है कि वहां पर पैरामिलिट्री फोर्स तैनात रहेगी,सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता है, इसलिए जैमर लगाने की ज़रूरत नहीं है.