केंद्रीय बजट पर RJD ने व्यक्त की प्रतिक्रिया, कहा- बिहार को किया गया नजरअंदाज

केंद्रीय बजट पर RJD ने व्यक्त की प्रतिक्रिया, कहा- बिहार को किया गया नजरअंदाज

 
पटना

देश की पूर्णकालिक पहली महिला वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश किया। जहां एक तरफ भाजपा और उसके सहयोगी दल इस बजट को स्वागतयोग्य बता रहे हैं वहीं दूसरी तरफ विपक्ष बजट की कड़े शब्दों में निंदा कर रहा है।

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि यह बजट आम लोगों के लिए नहीं है। केंद्र सरकार बिहार को ठग रही है। बजट में बिहार को नजरअंदाज किया गया है। वहीं केंद्रीय बजट पर राजद विधायक ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने बिहार के साथ सौतेला व्यवहार किया है।

वहीं राजद के प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने ट्वीट कर कहा कि देश के बजट ने आमलोगों के विश्वास को तोड़ा है। रोजगार पर जोड़ नही, महंगाई पर लगाम नही। बिहार एक बार फिर निराश हुआ। विशेष राज्य का दर्जा व पैकेज पर वित्त मंत्री सीतारमण की चुप्पी से बिहारवासी मर्माहत हुए हैं। बिहार के साथ सौतेला व्यवहार क्यों किया जा रहा है?