केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ फेसबुक पर की आपत्तिजनक टिप्पणी
लखनऊ
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में उत्तर प्रदेश के प्रोफेसर को जेल भेज दिया गया है। प्रोफेसर ने खुद को फिरोजाबाद कोर्ट में सरेंडर किया था, जहां कोर्ट ने प्रोफेसर को जेल भेज दिया। प्रोफेसर शहरयार अली ने अडिशनल सेशन जज अनुराग कुमार के सामने समर्पण किया था, जिसके बाद मंगलवार को उन्होंने अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की। लेकिन जज ने प्रोफेसर की जमानत याचिका को खारिज कर दिया, जिसके बाद प्रोफेसर को जेल भेज दिया गया।
शहरयार एसआरके कॉलेज में इतिहास विभाग में हेड हैं। आरोप है कि मार्च माह में उन्होंने स्मृति ईरानी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिसके बाद कॉलेज ने उन्हें सस्पेंड कर दिया था। इस महीने सुप्रीम कोर्ट ने भी शहरयार खान को गिरफ्तारी से राहत देने से इनकार कर दिया था। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने भी अग्रिम जमानत याचिका को मई माह में खारिज कर दिया था। जस्टिस जेजे मुनीर ने कहा था कि इस तरह के सबूत मौजूद नहीं है जो यह साबित कर सके कि प्रोफेसर का अकाउंट हैक हुआ था।
bhavtarini.com@gmail.com 
