चिटफंड एजेंटों पर दर्ज एफआईआर होगी वापस, गरीबों का नहीं टूटेगा घर: सीएम भूपेश बघेल
रायपुर
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को बड़ा ऐलान किया. सीएम भूपेश बघेल ने चिटफंड अभिकर्ताओं (एजेंट ) पर दर्ज एफआईआर वापस लेने की घोषणा की. सीएम बघेल ने कहा कि प्रदेश में चिटफंड कंपनियों के सैकड़ों अभिकर्तओं पर एफआईआर दर्ज है. इनपर दर्ज एफआईआर वापस ली जाएगी. चुनाव के दौरान कांग्रेस ने अपने जन घोषणा पत्र में चिटफंड की राशि लौटाने का वादा किया था.
सीएम भूपेश बघे ने राजधानी रायपुर के पुजारी पार्क में आयोजित एक कार्यक्रम में बड़ा ऐलान किया. चिटफंड अभिकर्ताओं पर एफआईआर वापस लेने के साथ ही भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में किसी भी गरीब का घर नहीं तोड़ा जाएगा. इसके साथ ही बीरगावं में कॉलेज के लिए जमीन आवंटित की जाएगी. बीरगावं में पेयजल के लिए एनीकट को भरने का भी सीएम ने निर्देश दिए.
सीएम भूपेश बघेल ने पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह पर भी तंज कसा. सीएम बघेल ने कहा- आखरी बॉल में छक्का मारने वाले हिट विकेट हो गए. आखरी गेंद में भी कांग्रेस के कार्यकताओं ने ही छक्का मारा. मिशन 65 बीजेपी ने तय किया और हम 68 सीटें जीत गए. अब लोकसभा में कांग्रेस 11 सीट जीत कर चुनौती पूरा करेगी.
bhavtarini.com@gmail.com

