जुबां पर चढ़ जाएगा यो यो हनी सिंह का कमबैक सॉन्ग 'मखना', देखिए विडियो

जुबां पर चढ़ जाएगा यो यो हनी सिंह का कमबैक सॉन्ग 'मखना', देखिए विडियो

लंबे समय से ग्लैमर और म्यूजिक से दूर चल रहे सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह ने धमाकेदार आगाज़ कर दिया है। हनी सिंह का पिछला सिंगल 2014 में आया 'देसी कलाकार' था, जिसे ऐक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा पर फिल्माया गया था। हालांकि इसके बाद इसी साल उन्होंने फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' के लिए 'दिल चोरी साड्डा हो गया' को रीक्रिएट किया था, लेकिन 'मखना' पूरी से उनका कमबैक सॉन्ग है।

Yo My Makhna!! Finally the wait is over #Makhna out now. Link is in Bio.@nehakakkar @tseries.official @nidhisunil @singhstamusic @koncept3rd @phenomofficial @bonafide_tdo @rbfashionstylist @arbespoke @itsrdm #Ubon #Venkys https://t.co/UVbcPxMV36

— Yo Yo Honey Singh (@asliyoyo) December 21, 2018

कुछ वक्त पहले ही इस गाने का ट्रेलर रिलीज़ किया गया था और अब यह गाना पूरी तरह से रिलीज़ कर दिया गया है। गाना काफी पैपी और एनर्जेटिक है। खास बात है यह है कि इस गाने में हनी का स्वैग न सिर्फ सुरों के रूप में बल्कि उनके किलर डांस मूव्स के रूप में भी देखने को मिल रहा है।

अपने इस गाने के बारे में बात करते हुए यो यो हनी सिंह ने कहा, 'मखना बनाने की प्रक्रिया में मुझे वास्तव में बेहद मज़ा आया। मैं भूषण कुमार जी का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। इसके अलावा, आने वाले साल में उनके और सहयोग की उम्मीद करता हूं।'

मखना एक पंजाबी शब्द है, जिसका अर्थ प्रेमी होता है। यह गाना एक कार्निवल फील देता है जिसे सुन कर आप तुरंत डांस फ्लोर की तरफ खिंचे चले जाएंगे। चूंकि टीम इस वीडियो को कार्निवल लुक देना चाहती थी, इसलिए उन्होंने प्यूर्टो, रिको या कोलंबिया जैसे लैटिन देश में इसे शूट करने का फैसला किया। आखिरकार टीम ने क्यूबा का चयन किया, क्योंकि इस जगह से भारत अभी तक अनजान था।