तमाम हिट फिल्मों में काम करने के बावजूद फ्लॉप रहा ये एक्टर


बॉलीवुड में तमाम कलाकारों का करियर ऐसा रहा है जिनकी एंट्री तो शानदार रही लेकिन दर्शकों ने उन्हें स्वीकार नहीं किया. लिहाजा निर्देशकों और निर्माताओं ने उन्हें मौके देना कम कर दिया और फिर ये एक्टर्स कहीं नदारद से हो गए. ऐसे ही कुछ एक्टर्स में से हैं जुगल हंसराज. शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'मोहब्बतें' के अलावा कुछ अन्य फिल्मों और वीडियो एल्बम्स में काम करने के बाद जुगल कहीं गायब से हो गए. जुगल हंसराज के बर्थडे पर आइए आपको बताते हैं उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प तथ्य.

जुगल ने फिल्म जगत में काम करना साल 1983 में शुरू कर दिया था. वह पहली बार फिल्म मासूम में एक बाल कलाकार के तौर पर नजर आए थे.
इसके अलावा वह साल 1986 में आई फिल्म कर्मा और सुहागरात में भी बाल कलाकार के तौर पर काम कर चुके हैं.

जहां तक बात है उनके एक वयस्क कलाकार के तौर पर उनके बॉलीवुड डेब्यू की तो उन्होंने साल 1994 में आई फिल्म "आ गले गल जा" से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था. जुगल के पापा कहते हैं, ''उन्होंने मोहब्बतें, कभी खुशी कभी गम, सलाम नमस्ते, आजा नचले जैसी तमाम फिल्मों में काम किया लेकिन दर्शकों ने जैसे जुगल को स्वीकार ही नहीं किया.''

कम ही लोग यह बात जानते हैं कि जुगल ने फिल्म "कभी खुशी कभी गम" के टाइटल ट्रैक की 8 लाइनें न सिर्फ खुद लिखी थीं बल्कि उन्हें कंपोज भी किया था. बॉलीवुड के जाने माने फिल्म निर्माता-निर्देशक करण जौहर जुगल हंसराज के बचपन के दोस्त हैं.