दीपिका पादुकोण को फैन ने खिलाया केक, तो कुछ ऐसा था पति रणवीर सिंह का रिएक्शन

 नई दिल्ली                                                                                                                                           
दीपिका पादुकोण का आज बर्थडे है। अपने बर्थडे के मौके पर दीपिका, लखनऊ के लिए रवाना हो गई हैं। दीपिका लखनऊ में एसिड अटैक सर्वाइवर्स के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट करेंगी। दिलचस्प बात ये है कि दीपिका के साथ रणवीर भी इस सेलिब्रेशन में उनके साथ हैं। दरअसल, एयरपोर्ट पर दोनों को साथ में लखनऊ के लिए रवाना होते देखा गया। इस दौरान दीपिका का एक फैन एयरपोर्ट पर केक लेकर पहुंचा था। दीपिका ने इस दौरान केक कट किया और फैन को भी केक खिलाया। रणवीर हंसते-हंसते उस फैन को देख रहे थे।
 
वैसे ये तो सब जानते ही हैं कि रणवीर, दीपिका से बहुत प्यार करते हैं। इसके साथ ही वो दीपिका की बहुत केयर भी करते हैं। इस दौरान भी दोनों एक साथ बहुत प्यारे लग रहे थे। 

दीपिका की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो इन दिनों वो अपनी फिल्म 'छपाक' के प्रमोशन में बिजी हैं। इस फिल्म में दीपिका, एसिड अटैक सर्वाइवर का किरदार निभा रही हैं। फिल्म 10 जनवरी को रिलीज होगी।