पीएम मोदी ने नेताओं से जाना काशी का हाल, बोले-मास्क की जगह गमछा ही काफी है, सुनें ऑडियो

पीएम मोदी ने नेताओं से जाना काशी का हाल, बोले-मास्क की जगह गमछा ही काफी है, सुनें ऑडियो

वाराणसी 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को फोन से अपनी काशी का हालचाल लिया। उन्होंने भाजपा के जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष और विधायकों को अलग अलग फोन किया। उन्होंने लॉकडाउन की स्थित के बारे में पूछा और अरोग्य एप को ज्यादा से ज्यादा डाउनलोड कराने की सलाह दी।

भाजपा के प्रदेशस्तरीय नेताओं की तरफ से मास्क बनवाने की बात पर पीएम मोदी ने कहा कि ज्यादा खर्च करने की जरूरत नहीं है। आप लोग अपने गमछा से ही मुंह बांधकर निकलिये। मास्क पहनना ही जरूरी नहीं है। बिना वजह खर्च  के चक्कर में नहीं पड़ने की सलाह दी। लॉकडाउन लगने के बाद प्रधानमंत्री नमो एप के जरिये भी काशी वालों से बात कर चुके हैं।


वाराणसी के जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा से बातचीत करते हुए पीएम मोदी ने सबसे पहले परिवार का हाल लिया फिर पूछा कि काशी में कैसी स्थिति है। जिलाध्यक्ष ने विस्तार से पूरी जानकारी दी।  जिलाध्यक्ष ने मास्क बनवाने की बात कही तो पीएम मोदी ने टोकते हुए रोक दिया। मोदी ने कहा कि मास्क बनवाने के चक्कर में क्यों पड़े हैं। अपने यहां उत्तर प्रदेश में जो तौलिया होता है उसी से मुंह बांधने की आदत डालें। मास्क तो डाक्टरों के लिए चाहिए। सफाई कामगारों को चाहिए। बिना कारण खर्च करने की जरूरत नहीं है। हम लोग जो गमछा लेके चलते हैं उसी को बांधकर चल सकते हैं। 

वहीं, सेवापुरी विधायक निलरतन पटेल नीलू से बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि सभी कार्यकर्ता इस घड़ी में घर पर ही रहें और यथासंभव लोगों की मदद करते रहें। सेवा में कोई कमी न रहने पाए और सभी लोग अपने मोबाइल पर आरोग्यम एप्प डाउनलोड करें। पीएम मोदी ने उम्मीद जताई कि कोरोना पर जल्द देश को विजय मिलेगी। पीएम मोदी ने काशी के अऩ्य विधायकों औऱ मंत्रियों से भी बारी बारी से फोन कर हालचाल लिया और लोगों की मदद को कहा।