पुलिस प्रशासन पर भारी पड़ा रेत माफिया ग्रुप लाठी-डंडों के जोर से पुलिस से छुड़वाई मशीन

पुलिस प्रशासन पर भारी पड़ा रेत माफिया ग्रुप लाठी-डंडों के जोर से पुलिस से छुड़वाई मशीन

लवकुशनगर
पुलिस द्वारा की गई इस कार्यवाही से पुलिस महकमे की अच्छी खासी किरकिरी होती जा रही है। वही रेत माफिया जो पुलिस प्रशासन को अपने पॉकेट में डालकर घूमते हैं तो फिर ऐसे में क्यों ना माफिया अपना जोर आजमांएंगे, अब ऐसे में चाहे पुलिस महकमें की किरकिरी क्यों ना हो जाए। पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार कार्यवाही करने गई पुलिस टीम में महज थाना प्रभारी के साथ 3-4 स्टाफ मौजूद था मशीन पकडऩे के बाद पन्ना जिले की ओर से दर्जनों लोग लाठी डंडे लेकर आ गए और पुलिस से मशीन छुड़ाकर ले गए और पुलिस देखती ही रह गई। इस स्थिति को पुलिस महकमें मैं बैठे वरिष्ठ अधिकारियों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए आखिर इन रेत माफियाओं के पास हौसला आता कहां से है अगर गंभीरता से सोचा जाए तो इन रेत माफियाओं को हौसला देने वाले भी कोई और नहीं शासन और प्रशासन ही है अब यह कहना गलत नहीं होगा की यहां पर *आ बैल मुझे मार* वाली कहावत चरितार्थ होती है। थाना प्रभारी बंसिया ने बताया कि अपराधियों के अपराध के खिलाफ मेरे द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है उनके आदेशानुसार उचित कार्यवाही की जाएगी।