प्रयागराज में मिनी ट्रक पलटने से कपड़ा व्यवसायी की मृत्यु,आठ घायल
प्रयागराज
उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के नवाबगंज क्षेत्र में मिनी ट्रक पलटने से उसके नीचे दबकर एक कपड़ा व्यवसायी की मृत्यु हो गयी और चालक समेत अन्य आठ घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि नवाबगंज के खान जहानपुर मोहल्ला निवासी अफसर (40) फेरी करके कपड़े का व्यवसाय करता था। प्रतिदिन की भांति वह अपने साथी कारोबारियों के साथ मिनी ट्रक में सवार होकर सुबह घर से निकला था। नवाबगंज टोल प्लाजा के पास कानपुर की तरफ से बनारस जा रहे ट्रक ने मिनी ट्रक को ओवरटेक किया। जिस कारण खुद को बचाने के प्रयास में सड़क किनारे पडे मोरम पर अनियंत्रित होकर ट्रक पलट गया। उन्होंने बताया कि सभी घायलों को उपचार के लिए पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया लेकिन हालत गंभीर दखेते हुए चिकित्सकों ने सभी को स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय भेज दिया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही अफसर की मृत्यु हो गई।
bhavtarini.com@gmail.com 