प्रशासन ने जब्त की पीओपी की गणेश के एक ट्रक प्रतिमाएं
ग्वालियर
जिले के बाँध, ताल, तालाब सहित अन्य जल संरचनाओं को प्रदूषण को बचाने के लिए जिला प्रशासन ने पीओपी की गणेश प्रतिमाओं के निर्माण और बिक्री पर प्रतिबंध लगाया है। लेकिन कटोराताल पर पीओपी की बनी प्रतिमाओं की बिक्री की सूचना पर प्रशासन ने इन्हें जब्त कर लिया।
हर साल की तरह इस साल भी जिला प्रशासन ने शहर के लोगों से मिट्टी की गणेश प्रतिमा की स्थापना और पीओपी से बनी प्रतिमाओं से बचने की अपील की है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और नगर निगम के सहयोग से जिला प्रशासन ने बीते दिनों एक कार्यशाला कर पीओपी से होने वाले जल प्रदूषण की भी जानकारी जनता तक पहुंचाई। इसके साथ ही प्रशासन ने साफ़ कर दिया कि पीओपी से बनी प्रतिमाओं की कोई बिक्री भी नहीं कर सकेगा।
प्रशासन की चेतावनी के बावजूद थीम रोड (कटोराताल) पर सजे गणेश बाजार में मूर्तिकारों ने पीओपी से बनी हुई बड़ी बड़ी मूर्तियां बेचने के लिए रख ली। जिला प्रशासन को जैसे ही इसकी जानकारी लगी। वो थीम रोड पर पहुँच गया और प्रतिमाओं को जब्त कर लिया। इस दौरान मूर्तिकारों ने विरोध भी किया लेकिन प्रशासन की कार्रवाई के आगे उनकी एक नहीं चली। प्रशासन की टीम ने यहाँ से छोटी बड़ी सब मिलाकर करीब एक ट्रक मूर्तियाँ जब्त की। कलेक्टर अशोक कुमार वर्मा ने मूर्तिकारों से कहा है कि है कि वो सिर्फ मिट्टी की मूर्तियाँ ही बनाये और बेचे अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने शहरवासियों से भी अपील की है कि वो भी मिट्टी के गणेश ही स्थापना के लिए प्रयोग करें और जल को प्रदूषित होने ऐ रोकें।
bhavtarini.com@gmail.com 