बकरी चुराते हुए चोर को ग्रामीणों ने पकड़ा, जमकर की धुनाई

बकरी चुराते हुए चोर को ग्रामीणों ने पकड़ा, जमकर की धुनाई

मध्यप्रदेश के धार जिले के ग्राम चिकली में बकरी चोरी करने के आरोप में भीड़ ने आरोपी को रस्सी से बांधकर जमकर पीटा. वहीं आरोपी के साथी मौके से फरार होने में कामयाब रहे. गनीमत रही कि पुलिस सही समय पर मौके पर पहुंच गई नहीं तो एक बड़ी घटना घट सकती थी. फिलहाल  पुलिस चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

बकरी चोर को बांधकर की पिटाई
दरअसल यह पूरा मामला ठेठ जंगली इलाके के ग्राम चिकली का है, जहां चोरों ने एक घर से बकरियां चुराई. वहीं बकरियां ले जाते समय ग्रामीण लोग जाग गए और उनका चोरों से आमना सामना हो गया, इसी दौरान चोर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए, लेकिन एक चोर को ग्रामीणो ने धर दबोचा और उसे रस्सी से बांधकर जमकर पीटा.


पुलिस ने चोर को भीड़ से छुड़ाया
पिटाई के दौरान किसी ग्रामीण ने डायल 100 को फोन कर दिया और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चोर को भीड़ से किसी तरह छुड़ाया और उसे थाने ले जाकर पूछताछ शुरू की. पकडा गया चोर कमल सिंह अलीराजपुर जिले के नानपुर थानाक्षेत्र का बताया जा रहा है.

 

सभी चोरों के खिलाफ मामला दर्ज
पुलिस ने पकड़े गए चोर का मेडिकल भी करवाया है. पुलिस ने ग्रामीणों की शिकायत पर चोर कमलसिंह और उसके साथियों पर मामला दर्ज कर लिया है और अब वह आगे की कार्रवाई में जुट गई है. वहीं पुलिस ने एक चार पहिया वाहन और तीन बकरियां भी बरामद की है. फिलहाल पुलिस बाकी चोरों की तलाश भी जुट गई है.