बाइडेन बने राष्ट्रपति तो क्या मिशेल ओबामा होंगी वाइस प्रेजिडेंट?
वॉशिंगटन
क्या अमेरिका में डेमोक्रैटिक की सरकार आने पर पूर्व प्रथम महिला मिशेल ओबामा उपराष्ट्रपति बन सकती हैं? दरअसल, इसके चर्चे तब शुरू हो गए जब डेमोक्रैटिक की तरफ से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन ने एक पॉलिटिकल ऐनालिस्ट को इंटरव्यू में ऐसे संकेत दिए। उन्होंने इंटरव्यू में जॉन डेलानो से कहा, 'मैंने उन्हें लेना चाहूंगा। वह बुद्धिमान है। उन्हें समस्याओं से निपटना आता है। वह शानदार महिला है। ओबामा मेरे अच्छे मित्र हैं।'
बाइडेन उपराष्ट्रपति के लिए महिला को चुनेंगे
सीएएन की रिपोर्ट के मुताबिक, बाइडेन ने कहा कि वह वाइस प्रेजिडेंट पोस्ट के लिए किसी महिला को चुनेंगे और मिशेल डोमोक्रैटिक और निर्दलीयों के बीच में सबसे लोकप्रिय महिला हैं। गैलप पोल के अनुसार, मिशेल 2018 और 2019 में अमेरिका की मोस्ट एडमायर्ड महिला चुनी गई थीं। उनके संस्मरण 'बीकमिंग' की एक करोड़ से ज्यादा प्रतियां बिकी हैं।
मिशेल से बढ़ेगी बाइडेन जीत की उम्मीद
दरअसल, पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की पत्नी मिशेल ओबामा की लोकप्रियता का बाइडेन को फायदा मिल सकता है और शायद यह फायदा किसी अन्य को चुनने से नहीं मिलेगा। इसलिए वह मिशेल को अपनी रनिंग मेट (उपराष्ट्रपति पद) बनाना चाहते हैं। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि क्या मिशेल भी इस चुनाव में इच्छुक हैं।
बुक में मिशेल ने क्या लिखा था
संस्मरण 'बीकमिंग' में मिशेल खुलकर लिखती है, 'मैं इसे सीधे कहना चाहूंगी। चुनाव लड़ने की मेरी कोई भी इच्छा नहीं है।' वहीं पिछले साल एक इंटरव्यू में भी मिशेल ने राष्ट्रपति पद या किसी अन्य पद के लिए चुनाव लड़ने की संभावनाओं को खारिज कर दिया था। उन्होंने कहा था कि वाइट हाउस में रहने के कारण वह सामान्य जीवन नहीं जी पाईं।

bhavtarini.com@gmail.com 
