'बिग बॉस 12' फेम रोमिल चौधरी 'कहां हम कहां तुम' में विलन के किरदार से करेंगे डेब्‍यू

'बिग बॉस 12' फेम रोमिल चौधरी 'कहां हम कहां तुम' में विलन के किरदार से करेंगे डेब्‍यू

'बिग बॉस 12' फेम रोमिल चौधरी जल्‍दी ही टीवी शो 'कहां हम कहां तुम' में नजर आएंगे। वह इस सीरियल से डेब्‍यू कर रहे हैं। उन्‍होंने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर एक विडियो के जरिए यह जानकारी शेयर की। बता दें कि यह सीरियल दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बना चुका है। रोमिल इसमें विलन की भूमिका में नजर आएंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रोमिल इसमें ऐक्‍ट्रेस दीपिका कक्‍कड़ के एक्‍स बॉयफ्रैंड की भूमिका में नजर आएंगे। जो कि दीपिका यानी कि सोनाक्षी की जिंदगी में जबरन शामिल होने की कोशिश करता हुआ दिखाई देगा। सीरियल में रोमिल के किरदार का नाम करण खन्‍ना है। यह बात रोमिल के शेयर हुए विडियो से साफ पता चल रही है।


जैसा कि दीपिका और रोमिल के बीच की दुश्‍मनी को तो सभी जानते हैं। ऐसे में दोनों को एक बार फिर से एक साथ देखना काफी दिलचस्‍प होगा। फैन्‍स भी दोनों को एक साथ देखने के लिए काफी एक्‍साइटेड हैं।