भारतीय शेयर बाजार में छाई सुस्ती
मुंबई
कोरोना वायरस को लेकर अमेरिका और चीन के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है. इस संकट के बीच भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है. इस हफ्ते शुरुआती दो दिन की बड़ी गिरावट के बाद बुधवार को बाजार में मामूली रौनक देखने को मिली थी लेकिन गुरुवार को एक बार फिर शेयर बाजार सुस्त नजर आया.
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 250 अंक से ज्यादा लुढ़क गया और यह 31,500 अंक के नीचे आ गया. इसी तरह, निफ्टी में भी 50 अंकों से ज्यादा की गिरावट रही और यह 9200 अंक के नीचे था. बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ताजा बयान में चीन की ओर इशारा करते हुए कहा है कि हम चाहते हैं, वे पारदर्शी रहें. हम यह पता लगाना चाहते हैं कि क्या हुआ ताकि आगे ऐसा कभी नहीं हो. दरअसल, ट्रंप लगातार आरोप लगा रहे हैं कि कोरोना वायरस चीन की साजिश है.
भारतीय बाजार का हाल
बीएसई इंडेक्स की बात करें तो सेंसेक्स 30 के 18 शेयर लाल निशान में ट्रेड कर रहे थे. HCL टेक, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, मारुति सुजुकी, सनफार्मा और इंडसइंड बैंक टॉप गेनर्स के तौर पर नजर आ रहे थे. जबकि एचयूएल, ओएनजीसी, कोटक बैंक, पावरग्रिड टॉप लूजर्स हैं.
- इससे पहले बुधवार को सेंसेक्स 232.24 अंक यानी 0.74 प्रतिशत ऊंचा रहकर 31,685.75 अंक पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी सूचकांक 65.30 अंक यानी 0.71 प्रतिशत बढ़कर 9,270.90 अंक पर रहा.
सेंसेक्स में शमिल शेयरों में महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा के शेयर पांच प्रतिशत वृद्धि के साथ सबसे आगे रहे. इसके बाद बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल और हीरो मोटो कार्प और एचडीएफसी के शेयरों में भी अच्छी बढ़त रही.
bhavtarini.com@gmail.com 
