मानवता की सेवा में तकनीक और सुशासन की साझा सोच के साथ संपन्न हुई मुख्य सचिव की रोम यात्रा
जयपुर। मानवता की सेवा में तकनीक, सुशासन और लोक प्रशासन के बेहतर उपयोग की साझा सोच के साथ मुख्य सचिव एवं इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एडमिनिस्ट्रेटिव साइंसेज (IIAS) के अध्यक्ष वी. श्रीनिवास की रोम यात्रा संपन्न हुई। वेटिकन सिटी में पोप लियो XIV से उनकी मुलाकात इस यात्रा का विशेष और स्मरणीय अवसर रही।
इस अवसर पर IIAS प्रतिनिधिमंडल की ओर से श्रीनिवास ने पोप लियो XIV को एक स्मृति चिन्ह भेंट किया तथा वेटिकन में विशेष मुलाकात और पोप के आशीर्वाद के लिए गहरी श्रद्धा एवं आभार व्यक्त किया।
इस दौरान मानवता की सेवा के वैश्विक प्रयास ‘Magnifica Humanitas’ में IIAS की सहभागिता ने लोक प्रशासन और आधुनिक तकनीक को मानवीय मूल्यों एवं शांति से जोड़ने की प्रतिबद्धता को और मजबूती दी।
पोप लियो XIV ने राजस्थान और भारत की प्रगति एवं विकास के लिए अपनी शुभकामनाएं और आशीर्वाद भी दिया।
bhavtarini.com@gmail.com

