भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अक्षय कुमार ने 100 Pound कमाने के लिए किया कुछ ऐसा, Video हुआ Viral

भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अक्षय कुमार ने 100 Pound कमाने के लिए किया कुछ ऐसा, Video हुआ Viral

नई दिल्ली    
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार इन दिनों अपने बिजी शेड्यूल से टाइम निकालकर परिवार के साथ टाइम स्पेंड कर रहे हैं। अक्षय अभी वेकेशन पर हैं और इस दौरान उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना कई फनी पोस्ट शेयर कर रही हैं। अब ट्विंकल ने अक्षय का एक वीडियो शेयर किया है, लेकिन उसके साथ उन्होंने जो कैप्शन लिखा है उसे पढ़कर आप भी हंसने लग जाएंगे। दरअसल, वहां पर एक गेम है जिसमें आपको कुछ निर्धारित समय के लिए एक पोल पर लटकना है और अगर आप जीत गए तो आपको 100 पाउंड मिलेंगे। अक्षय भी उस पोल पर लटके हैं जिसका वीडियो ट्विंकल ने शेयर किया है और लिखा है कि अक्षय फोर्ब्स लिस्ट में नाम आने के बाद भी खुश नहीं हैं और उन्हें ये 100 पाउंड भी जीतने हैं।

बता दें कि जानी-मानी बिजनस मैगजीन 'फोर्ब्स' ने दुनियाभर में एक साल में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सितारों की सूची जारी की है। इसमें भारत से इस बार केवल बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ही जगह बना पाए हैं। इस बार लिस्ट से अभिनेता सलमान खान भी बाहर हो गए हैं। लिस्ट में कभी भारत के 4 अभिनेता अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान और अक्षय कुमार शामिल हुआ करते थे, लेकिन अब इस सूची में महज अक्षय कुमार ही बचे हैं। हालांकि साल 2018 से ही इस सूची में अक्षय कुमार ने सभी भारतीय सितारों को कमाई के मामले में पछाड़ दिया था।

33वें नंबर पर हैं अक्षय कुमार अभिनेता अक्षय कुमार इस सूची में 33वें नंबर पर हैं। उनकी एक साल में की गई कुल कमाई 65 मिलियन डॉलर (करीब 444 करोड़ रुपये) रही। उन्होंने कमाई के मामले में हॉलिवुड के दिग्गज सितारे रिहाना, जैकी चैन, ब्रेडली कूपर, स्कारलेट जॉनसन जैसों को भी पछाड़ दिया है। सूची में अक्षय रॉबर्ट डाउनी जूनियर के बेहद करीब पहुंच गए हैं।