पंजाब के हिस्से का पानी हरियाणा को नहीं देंगे: सीएम मान
चंडीगढ़, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने साफ कहा कि पंजाब के हिस्से के पानी की एक बूंद भी हरियाणा को नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आप सरकार ने कानूनी लड़ाई लड़कर भाखड़ा नहर के पानी में पंजाब का वह 25 फीसदी हिस्सा वापस हासिल किया है, जो पिछली सरकारों के समय हरियाणा को दिया जा रहा था। पटियाला में रैली को संबोधित करते हुए मान ने कहा कि अब यह पानी पंजाब के किसानों के हक में लगाया जाएगा।
सीएम मान ने तंज कसते हुए कहा कि जो लोग खुद को जल का रक्षक होने का दावा करते हैं, उन्होंने कभी जल संरक्षण पर ध्यान ही नहीं दिया जबकि उनकी सरकार पानी की हर बूंद बचाने पर विशेष ध्यान दे रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य के सबसे दूरदराज के हिस्सों तक पानी पहुंचाने के लिए 18,349 नहरों को ठीक किया गया है जिनकी लंबाई 6900 किमी है।
bhavtarini.com@gmail.com
