मप्र चुनाव: भाजपा ने जनता से राय मांगने पार्षद से लेकर मुख्यमंत्री तक को उतारा
भोपाल
चुनाव से पहले भाजपा ने जनता से जुडऩे के लिए एक चाय, एक राय कार्यक्रम का आयोजन किया है। जिसके तहत प्रदेश भर में चर्चा पर चर्चा कर जनता से राय मांगी जाएगी। इसके लिए भाजपा ने पार्षद से लेकर मुख्यमंत्री तक को मैदान में उतार दिया है। जल्द ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जनता के बीच समृद्ध मप्र को लेकर राय मांगते दिखाई देंगे।
एक चाय एक राय कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रदेश भाजपा की ओर से मॉनीटरिंग की जा रही है। पार्टी ने सभी विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष, नगरीय क्षेत्रों में नगर पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष, महापौर एवं निकायों के पार्षदों को इस काम में उतारा है। खास बात यह है कि मंत्री, मुख्यमंत्री भी अब जनता के बीच जाकर सुझाव मांगेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जनआशीर्वाद यात्रा के दौरान लोगों से सुझाव भी मांग रहे हैं।
सुझाव मांगकर भाजपा लोगाों को चुनाव से पहले भावनात्मक रूप से जोडऩा चाहती है। इसके पीछे पार्टी का मानना है कि यदि लोगों से राय ली जाएगी तो वे भाजपा से उम्मीद करेंगे। उनकी उम्मीद तभी पूरी होगी जब वे भाजपा को वोट देंगे। भाजपा के इस इमोशनल प्रोग्राम को पहले दिन खूब सफलता मिली है।
समृद्ध अभियान के पहले ही दिन लोगों ने 20705 सुझाव भेजे हैं। किसी ने इसके लिए फोन लगाया, तो किसी ने व्हाट्सएप या वेबसाइट पर अपना संदेश देकर सुझाव दर्ज कराया। पार्टी केराष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि प्रदेश के अधिकतर विधानसभा क्षेत्रों में इस अभियान के लिए प्रदेश कार्यालय से रवाना किए गए डिजिटल रथों ने काम करना शुरू कर दिया है।
bhavtarini.com@gmail.com 