महिला से गैंगरेप के बाद दरिंदाें ने नंगा कर गांव में घुमाया: यूपी में फिर हैवानियत
हमीरपुर
याेगी सरकार के लाख दावे के बाद भी प्रदेश में महिलाआें के खिलाफ हाे रहे अपराध की घटनाएं रुकने नाम नहीं ले रही हैं। एक मामला खत्म भी नहीं हाेता है कि दूसरा सामने आ जाता है।
एेसा ही एक मानवता काे शर्मसार कर देने वाला मामला प्रदेश के हमीरपुर जिले में सामने आया है। यहां एक महिला के साथ चार दबंगों ने मिलकर न केवल गैंगरेप की वारदात काे अंजाम दिया बल्कि उसके प्राईवेट पार्ट काे भी जख्मी कर दिया। दरिंदाें का इतने से भी मन नहीं भरा ताे पीड़िता काे नंगा कर गांव में घुमाया। बाकी बची कसर काे याेगी की पुलिस ने पूरा कर दिया। पुलिस ने आराेपियाें के खिलाफ मामूली धाराआें के तहत मामला दर्ज कर खाना पूर्ति कर दी। पीड़िता जिला अस्पताल में भर्ती है जहां उसका उपचार किया जा रहा है।
हमीरपुर ज़िले में कुरारा थाने के भौली गांव में रहने वाले एक गरीब परिवार की 35 वर्षीय महिला जब अपने घर में अकेली थी तभी गांव के चार दबंग उसे जबरन अगवा कर अपने घर ले गए। यहां चाराें दरिंदाें ने उसके साथ रेप किया। विराेध करने पर पीड़िता के गुप्तांग पर डंडे से भी प्रहार किया। इतना ही नहीं आराेपियाें ने महिला काे निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया। बलात्कार के बाद बर्बर मारपीट के निशान पीड़ित महिला के पूरे शरीर में साफ दिखाई पड़ रहे हैं जो इसके साथ हुई हैवानियत की कहानी खुद बया कर रहे हैं।
पुलिस ने मामूली धाराओं में दर्ज किया मामला
महिला के साथ बैंडिड क्वीन जैसा बर्ताव करके हैवानियत की सभी हदें पर कर दी गयी हैं। दरिंदाें की हैवानियत के बाद पुलिस ने भी अपनी करतूत दिखा दी। उसने भी संवेदन हीनता की हदों को पार करते हुए इस जघन्य अपराध को मामूली धाराओं में दर्ज कर अपना फर्ज पूरा कर मामले को फर्जी साबित करने पर तुली है।