मीडिया के सवालों पर भड़क गए शाहरुख खान कहा, 'मेरी बेटी सांवली है लेकिन...'
नई दिल्ली: कहते हैं दुनिया की हर बेटी अपने पिता के लिए दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की होती है. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि सिर्फ मध्यमवर्गीय पिता ही नहीं बॉलीवुड किंग शाहरुख खान भी यही महसूस करते हैं. हाल ही में हुए एक कार्यक्रम में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए शाहरुख खान ने कहा कि उनकी बेटी दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की है.
वैसे बॉलीवुड बादशाह का अपने बच्चों के लिए प्यार किसी से छिपा नहीं है, सोशल मीडिया से लेकर हर कहीं शाहरुख मौका मिलते ही अपने बच्चों और पत्नी के लिए प्यार जाहिर करने से पीछे नहीं हटते. लेकिन इस बार मिस्टर कूल को थोड़ा गुस्सा भी आ गया. बात दरअसल यह है कि हाल ही में हुए फेयरनेस क्रीम के एक प्रमोशनल इवेंट में एक पत्रकार ने जब शाहरुख की बड़ी बेटी सुहाना के डस्की यानी सांवले रंग पर सवाल किया तो शाहरुख ने कहा, 'मेरी बेटी सांवली है, लेकिन वह दुनियां की सबसे खूबसूरत लड़की है.'
इसके अलावा शाहरुख खान ने कहा, 'मैं लोगों के मन में अपने प्रति ईमानदारी के भाव को महसूस कर सकता हूं क्योंकि मैंने कभी किसी से बेईमानी नहीं की. मैं हमेशा वही बनकर रहा हूं जो मैं हूं. मैं कभी बेस्ट लुकिंग नहीं रहा, ना सबसे लंबा, ना मेरी बॉडी बहुत खास है, ना मैं बहुत अच्छा डांसर हूं, ना मेरे बाल सबसे अच्छे हैं, ना मैं किसी ऐसे एक्टिंग स्कूल से आता हूं जिसकी वजह से मैं हीरो बना. मैं इन सात-आठ चीजों पर लोगों को कैसे झूठ बोल सकता हूं.'
बता दें कि सुहाना भले ही बॉलीवुड की किसी फिल्म में न आई हों लेकिन उनकी फैंस फॉलोइंग किसी पॉपुलर एक्ट्रेस से कम नहीं है. सोशल मीडिया पर सुहाना की तस्वीरें आते ही वायरल हो जाती हैं, हाल ही में दिवाली पार्टी पर सामने आई तस्वीरों में सुहाना ब्लैक ड्रेस में काफी अट्रेक्टिव दिख रही थीं. वहीं पिछले दिनों सुहाना को एक नामी मैग्जीन ने अपने कवर पर जगह दी थी. जिसके बाद से सुहाना की पॉपुलैरिटी किसी सेलीब्रिटी से कम नहीं हैं.
bhavtarini.com@gmail.com 