मुख्यमंत्री चौहान ने राजगढ़ पहुंचकर शोकाकुल सोनी परिवार को सांत्वना दी
भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज राजगढ़ पहुंचकर राष्ट्रवादी विचारक सुरेश सोनी से भेंट की। मुख्यमंत्री चौहान ने सुरेश सोनी की माताजी श्रीमती कंचन बेन सोनी के निधन पर परिवार को सांत्वना प्रदान की। मुख्यमंत्री चौहान के साथ सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव भी राजगढ़ पहुंचे।
मुख्यमंत्री चौहान ने सोनी परिवार के राजगढ़ स्थित निवास पहुंचकर सुरेश सोनी जी के अलावा अन्य परिजन से भी भेंट की। मुख्यमंत्री चौहान, सांसद सिंधिया और मंत्री भार्गव ने स्व. श्रीमती कंचन बेन सोनी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। गत एक जनवरी को श्रीमती कंचन बेन का देहावसान हो गया था।
bhavtarini.com@gmail.com 
