कांग्रेस के स्थानीय नेताओं के विरोध के चलते छतरपुर एसपी का तबादला निरस्त

कांग्रेस के स्थानीय नेताओं के विरोध के चलते छतरपुर एसपी का तबादला निरस्त

भोपाल
छतरपुर एसपी का कल किया गया तबादला भी सरकार ने दूसरे ही दिन कैंसिल कर दिया।

गृह विभाग ने कल छतरपुर मेंं पुलिस अधीक्षक विनीत खन्ना का ट्रांसफर करते हुए उन्हें सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय  पदस्थ किया था।  सेनानी दसवी वाहिनी बिसबल सागर छतरपुर  आरआर एस परिहार को छतरपुर में नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया था। लेकिन कांग्रेस के स्थानीय नेताओं के विरोध के चलते परिहार को छतरपुर एसपी बनाए जाने का तबादला निरस्त कर दिया गया है।