मुख्यमंत्री मनरेगा टिफिन वितरण योजनान्तर्गत श्रमिकों को टिफिन वितरित

रायगढ़
मुख्यमंत्री मनरेगा टिफिन वितरण योजनान्तर्गत संसदीय सचिव सुनीति सत्यानंद राठिया के मुख्य आतिथ्य में जनपद पंचायत तमनार कार्यालय में श्रमिकों को टिफिन का वितरण किया गया। जिला पंचायत सीईओ चंदन संजय त्रिपाठी ने बताया कि तमनार, लैलूंगा एवं विभिन्न ग्राम पंचायतों में श्रमिकों को टिफिन का वितरण किया गया। जिले में 27 हजार श्रमिकों को टिफिन का वितरण किया जाना है।