यूपी में बेखौफ बदमाश, प्रापर्टी डीलर को सरेराह मारी गोली
इलाहाबाद
उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में बेखौफ बदमाशों का कहर देखने को मिला है। यहां बाइक सवार बदमाशों ने जार्जटाउन इलाके की लिडिल रोड पर एक प्रापर्टी डीलर को गोली मार दी। गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अजय सिंह लिडिल रोड पर रहने वाले प्रापर्टी डीलर हैं। पुलिस के अनुसार रोज की तरह अजय कार से घर लौट रहे थे। जार्जटाउन थाने वाली रोड से अभी वह लिडिल रोड पर मुड़े ही थे कि पीछे से लाल रंग की पल्सर बाइक पर सवार होकर 3 युवकों ने अजय की कार रोक ली। अजय कुछ करता इससे पहले ही बदमाशों ने असलहे की बट से ड्राइविंग सीट की ओर लगी खिड़की का शीशा तोड़ दिया। इसके बाद फायरिंग शुरू कर दी। अजय कार से उतरकर भागने लगा तो बदमाशों ने उसकी पीठ में गोली मार दी।
फायरिंग की आवाज सुनते ही लोग बाहर आए तो अजय को लहूलुहान पड़ा देख उनके होश उड़ गए। लोगों ने सूचना दी तो पहले 100 नंबर और फिर स्थानीय पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें .32 बोर के दो खोखे और एक तमंचा बरामद हुआ है। फिलहाल, पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है।
bhavtarini.com@gmail.com

