रमन कैबिनेट का फैसला: किसानों को समर्थन मूल्य के साथ ही देंगे बोनस
रायपुर
विधानसभा चुनाव से पहले इस साल छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों को राहत देने वाला बड़ा निर्णय लिया है. मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में तय किया गया है कि धान खरीद के साथ किसानों को दिए जाने वाले समर्थन मूल्य के साथ ही बोनस भी दिया जाएगा. इसकी अनुमति के लिए 11 व 12 सितंबर को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है.
मुख्यमंत्री डॉ. सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय किया गया है कि इस साल भी किसानों को बोनस दिया जाएगा. धान ख़रीदी के साथ ही धान की कीमत के साथ बोनस की राशि दी जाएगी. इसके लिए अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा और 11-12 सितंबर को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जाएगा. पहले दिने दिवंगत बलराम दास जी टंडन को श्रदांजलि दी जाएगी. धान बोनस के लिए 24 सौ करोड़ के बजट की आवश्यकता होगी.
कैबिनेट की बैठक में पांच सितंबर से सरकार की शुरू हो रही अटल विकास यात्रा को लेकर भी चर्चा की गई. अटल विकास यात्रा की शुरुआत राजनांदगांव के डोंगरगढ़ के बम्लेश्वरी मंदिर से की जाएगी. विकास यात्रा की शुरुआत में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शामिल होंगे. इनके अलावा अटल विकास यात्रा में महाराष्ट्र, यूपी, झारखंड के मुख्यमंत्री भी शामिल होने आएंगे. दुर्ग सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में फैले डेंगू को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि डेंगू पर अब नियंत्रण कर लिया गया है, लेकिन और किसी शहर में विस्तार ना हो इस बात का ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं.
bhavtarini.com@gmail.com 