लोकसभा चुनावः भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं को दी ये सुविधा

लोकसभा चुनावः भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं को दी ये सुविधा

प्रयागराज 
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं को सुविधा प्रदान की है। दरअसल, मतदाता चुनाव में वोटर फोटो आइडी के विकल्प के रूप में अन्य फोटो पहचान पत्र से वोटिंग कर सकेंगे।

प्रमुख वैकल्पिक फोटो पहचान पत्रों में पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, राज्य-केंद्र सरकार के लोक उपक्रम, पब्लिक-लिमिटेड कंपनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त सेवा पहचान-पत्र से वोट डाल सकेंगे।

इस प्रकार बैंकों-डाकघरों द्वारा जारी की गई फोटोयुक्त पासबुक, पैन कार्ड, एनपीआर के अंतर्गत आरजीआइ द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, श्रम मंत्रालय की योजना के अंतर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, सांसदों, विधायकों व विधान परिषद सदस्यों को जारी सरकारी पहचान पत्र, आधार कार्ड शामिल हैं।