शराब माफिया अनिल चौधरी की 5.3 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त
अलीगढ़
अलीगढ़ में हुए शराब कांड के बाद से पुलिस लगातार शराब माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में अलीगढ़ पुलिस ने रविवार को शराब माफिया अनिल चौधरी और उसके भाई सुधीर की चल संपत्ति, जिसकी कीमत 5 करोड़ 30 लाख 65 हजार 600 रुपए गैंगस्टर है, उसे अधिनियम की धारा 14 (1) के अधीन जब्त की है। शराब अपराधियों के खिलाफ शासन और डीजीपी मुख्यालय के निर्देश अनुसार पुलिस ने यह कार्रवाई की है। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि ये संपत्ति शराब माफिया अनिल चौधरी ने दो दशक में अपराध से अर्जित की थी। उन्होंने कहा कि जब तक सभी अभियुक्तों की संपत्ति जब्त नहीं हो जाती अभियान चलता रहेगा।
bhavtarini.com@gmail.com 
