प्रियंका को चॉकलेटी फेस बताने पर भड़कीं हेमा मालिनी, BJP नेताओं को लताड़ा

प्रियंका को चॉकलेटी फेस बताने पर भड़कीं हेमा मालिनी, BJP नेताओं को लताड़ा

 
लखनऊ

लोकसभा चुनाव  से पहले प्रियंका गांधी  के सक्रिय राजनीति में उतरने से सत्तारूढ़ बीजेपी  के खेमे में खलबली मची हुई है। बीजेपी नेता लगातार उनपर टिप्पणी कर रहे हैं। बीजेपी नेताओं की टिप्पणियों का जवाब देते हुए मथुरा सांसद और मशहूर अभिनेत्री हेमा मालिनी  ने उन्हें लताड़ लगाई है। उन्होंने कहा कि राजनीति में ऐसे अश्लील बयानों की कोई जगह नहीं है। महिलाओं ने राजनीति में एंट्री की है, लेकिन उससे किसी को भी उनके फिजिकल अपीयरेंस पर कॉमेंट करने का हक नहीं मिल जाता।
 
उल्लेखनीय है कि बीजेपी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय  ने बिना नाम लिए प्रियंका को ‘चॉकलेट फेस’ बताया था। वहीं बिहार सरकार में मंत्री और बीजेपी नेता विनोद नारायण झा  ने कहा था कि सुंदरता की वजह से कांग्रेस ने प्रियंका को राजनीति में उतारा है। प्रियंका गांधी बहुत सुंदर हैं, लेकिन उनके पास कोई राजनीतिक उपलब्धि नहीं है। वह रॉबर्ट वाड्रा की पत्नी हैं, जिन पर भूमि घोटाले और भ्रष्टाचार के कई मामलों में शामिल होने का आरोप है।