शेयर बाजार में कोहराम 700 अंक की गिरावट
मुंबई
घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 700 अंक यानी 1.3 फीसदी से अधिक की गिरावट के साथ 50080 अंक पर आ गया जबकि निफ्टी भी 14850 अंक से नीचे आ गया। बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में एक फीसदी से अधिक की गिरावट रही। निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज इंडेक्स में 1.8 फीसदी की गिरावट रही।
इससे पहले शुक्रवार को शेयर बाजारों में तीन कारोबारी सत्रों से जारी तेजी का सिलसिला थम गया था और सेंसेक्स 487 अंक टूट गया था। कमजोर वैश्विक रुख के बीच निवेशकों ने रिलायंस इंडस्ट्रीज, बैंकों और वाहन कंपनियों के शेयरों में बिकवाली की जिससे बाजार नीचे आ गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स दिन में कारोबार के दौरान कुल मिलाकर 1,283 अंक घट-बढ़ के बाद अंत में 487.43 अंक या 0.95 प्रतिशत के नुकसान से 50,792.08 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 143.85 अंक या 0.95 प्रतिशत के नुकसान से 15,030.95 अंक पर आ गया।
bhavtarini.com@gmail.com 