सपा नेता के घर जाएंगी प्रियंका गांधी, तैयारी पूरी
लखनऊ
विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में जान फूंकने के लिए अपने दो दिवसीय दौरे पर यूपी आईं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी लखनऊ से लखीमपुर खीरी रवाना हो गई है। वहां वह जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के दौरान अभद्रता का शिकार हुईं महिलाओं से बातचीत करेंगी। इससे पहले मौन कल उन्होंने लखनऊ पहुंचने के साथ ही मौन रह कर विरोध किया फिर सरकार पर हमला बोला, कहा कि संविधान व लोकतंत्र का चीरहरण हो रहा है और हम लोकतंत्र बचाने आए हैं। जनता के पक्ष में बात करने आए हैं। लगभग डेढ़ साल बाद लखनऊ पहुंची प्रियंका गांधी जीपीओ में गांधी प्रतिमा के नीचे अप्रत्याशित तरीके से मौन व्रत धारण करते हुए धरने पर बैठ गईं। अपनी नेता का धरने पर बैठना था कि पार्टी कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए।
नाटकीय घटनाक्रम के बाद वह शाम 5.30 बजे कांग्रेस मुख्यालय पहुंची प्रियंका गांधी ने पत्रकारों से बात करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में कल दो बातें कहीं। पहला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कोरोना की दूसरी लहर में बहुत अच्छा काम करने का प्रमाण पत्र दिया और यह भी कहा कि यूपी में अब विकासवाद है। यह कैसा विकासवाद है जब कोरोना की दूसरी लहर थी तब पंचायत चुनाव करवाए गए। उस समय कितनी ज्यादा मौतें हो गईं। कैसी व्यवस्था थी, आप जानते हैं। लेकिन आपने चुनाव कराए क्योंकि आपको लगा था कि परिणाम आपके पक्ष मे आएगा। लेकिन परिणाम आपकी इच्छानुसार नहीं आए। जब जिला पंचायत और ब्लाक प्रमुख के चुनाव हुए तो आपने हिंसा फैला दी। प्रशासन व पुलिस उम्मीदवार का अपरहण कर रहे हैं, महिलाओं के वस्त्र खींच रहे हैं, कही बम फट रहे हैं, गोलियां चल रही हैं। क्या सोच रहे थे आप कि जनता चुप रहेगी? कोई कुछ नहीं करेगा? संविधान और लोकतंत्र पर वार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को दिख नहीं रहा है कि यूपी में महिलाएं असुरक्षित हैं।
bhavtarini.com@gmail.com 
