4 छात्रों ने अपनी-अपनी गर्लफ्रेंड के लिए ऐसे लीक कराया एमबीए प्रवेश परीक्षा का पेपर

4 छात्रों ने अपनी-अपनी गर्लफ्रेंड के लिए ऐसे लीक कराया एमबीए प्रवेश परीक्षा का पेपर

अलीगढ़
चारों अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के पूर्व छात्र हैं. परिवार का सियासी रसूख भी है. खास बात ये कि चारों की गर्लफ्रेंड हैं. चारों गर्लफ्रेंड एएमयू की एमबीए प्रवेश परीक्षा की तैयार कर रहीं थी. तभी अपना रुतबा दिखाने के लिए एएमयू के चारों पूर्व छात्रों ने गर्लफ्रेंड से वादा कर दिया कि वह उन्हें पास करा देंगे.

अब जब गर्लफ्रेंड से वादा कर दिया तो उसे पूरा भी करना था. लेकिन एएमयू में किसी को इस तरह से पास कराना मुमकिन नहीं है. इसके लिए चारों ने योजना बनाई कि पेपर ही ली करा लिया जाए. इसके लिए उन्होंने एएमयू के संविदा कर्मचारी की मदद ली.

कर्मचारी को 4 हजार रुपये का लालच दिया. कर्मचारी से कहा कि वह बंडल में से एक पेपर निकल दे. बाद में उसे वापस बंडल में ही रख देंगे. कर्मचारी ने ऐसा ही किया. पेपर हाथ में आते ही उसकी फोटोकॉपी कराई गई.

पेपर वापस कर्मचारी को दिया कि वह उसे बंडल में रख दे. लेकिन किन्ही कारणों के चलते कर्मचारी ऐसा नहीं कर पाया. उसने पेपर को फाड़कर डिपार्टमेंट की छत पर फेंक दिया. दूसरी ओर चारों छात्रों ने उस पेपर को सॉल्व कराया.

सॉल्व कॉपी व्हाट्सअप से चारों गर्लफ्रेंड को भेज दी. इतने पर भी उन्हें भरोसा नहीं हुआ कि सॉल्व कॉपी को याद कर पेपर कर भी पाएंगी की नहीं. इसके लिए उन्होंने सॉल्व कॉपी की छोटी-छोटी पर्चियां बनाईं.

पर्चियां फिर से उसी कर्मचारी को दे दीं. साथ ही कहा कि ये पर्ची फलॉ-फलॉ लड़कियों को एग्जाम के दौरान अंदर दे देना. कर्मचारी ने भी ऐसा ही किया. लेकिन जब परीक्षा के दौरान बंडल खुला तो एक पेपर कम होने से हड़कंप मच गया. शक होने पर जब कर्मचारी से पूछताछ हुई तो उसने सारा भेद खोल दिया. जिसके बाद चारों पूर्व छात्रों को गिरफ्तार कर लिया गया है.