50 लाख की आबादी वाले देश ने खेला फाइनल, हम खेल रहे हिंदू-मुस्लिम: हरभजन
नई दिल्ली
फीफा विश्व कप के बहाने मशहूर भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने ट्वीट के जरिए देश की राजनीति पर निशाना साधा है। क्रोएशिया के फाइनल खेलने को लेकर हरभजन ने एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने कहा कि क्रोएशिया फुटबॉल वल्र्ड कप का फाइनल खेल गया और हम 135 करोड़ भारतीय हिंदू-मुसलमान खेल रहे हैं। सोच बदलो देश बदलेगा।
लगभग 50 लाख की आबादी वाला देश क्रोएशिया फ़ुटबॉल वर्ल्ड कप का फाइनल खेलेगा
और हम 135 करोड़ लोग हिंदू मुसलमान खेल रहे है।#soch bdlo desh bdlega
सोशल मीडिया में हरभजन के इस ट्वीट को अब तक 3,404 लोगों शेयर कर चुके हैं। वहीं 14,392 लोगों ने इसे लाइक किया है। बहरहाल एक खिलाड़ी के द्वारा देश की सियासत पर किए गए तंज पर हमें सोचने की जरूरत है।
गौरतलब है कि दुनिया को रविवार रात फ्रांस के रूप में अपना नया फुटबॉल विश्व विजेता मिल गया। मास्को में हुए खिताबी मुकाबले में क्रोएशिया को 4-2 से रौंदते हुए फ्रांस ने 1998 के बाद दूसरी बार विश्व कप की ट्रॉफी उठाई। दिलचस्प बात थी कि फाइनल गंवाने वाला क्रोएशिया महज 50 लाख आबादी वाला एक छोटा सा देश है। इससे ज्यादा आबादी देहरादून-सहारनपुर जैसे शहर की होगी।
bhavtarini.com@gmail.com 