13 से 20 अक्टूबर तक चलने वाले आदि बाजार का हुआ उद्घाटन
आदिवासियों के उत्पादों को विपणन हेतु मिला मंच
आदिवासियों को आत्मनिर्भर बनाना ट्राइफेड का उद्देश्य
जयपुर। भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के भारतीय जनजाति सहकारी विपणन विकास संघ एवं मर्यादित (ट्राइफेड) द्वारा जनजातीय उद्यमिता, शिल्प,संस्कृति ,व्यंजन, वाणिज्य और आजीविका के उत्सव आदि बाजार का आयोजन 13 से 20 अक्टूबर 2026 तक केके स्क्वायर मॉल सी स्कीम जयपुर में किया जा रहा है। राजस्थान उच्च न्यायालय के बार एसोसिएशन के महासचिव दीपेश शर्मा द्वारा फीता काटकर मंगलवार को इसका उद्घाटन किया गया।
इस अवसर पर उन्होंने बताया कि भारत के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्देश्य लोकल फॉर वोकल एवं वन धन योजना के माध्यम से भारत के आदिवासी समुदाय को आत्मनिर्भर बनाना हैं। इसी उद्देश्य से ट्राइफेड द्वारा इस बाजार का आयोजन किया जा रहा है ताकि आदिवासी समुदाय के व्यक्तियों को उनके वन धन उत्पादों एवं अन्य जनजातीय उत्पादों को एक मंच मिल सके।
ट्राइफेड की क्षेत्रीय प्रबंधक मोनिका चौधरी ने बताया कि आदि बाजार के आयोजन का उद्देश्य आदिवासी जनजाति समुदाय के कारीगरों शिल्पियों को उनके वन धन एवं अन्य उत्पादों को विक्रय हेतु एक मंच प्रदान कर आत्मनिर्भर बनाना है।
bhavtarini.com@gmail.com
