काल को मारकार महाकाल बने भोले नाथ, जानिए कैसे?

काल को मारकार महाकाल बने भोले नाथ, जानिए कैसे?

भोपाल, द्वादश ज्योतिर्लिंगों में तीसरे स्थान पर आने वाला ज्योतिर्लिंग उज्जैन  में शिप्रा नदी के तट पर भगवान शिव महाकाल के रूप में विराजमान हैं। उज्जैन में स्थित यह ज्योतिर्लिंग देश का इकलौता शिवलिंग है जो कि दक्षिण मुखी है। मंदिर से अनेक प्राचीन परंपराएं जुड़ी हैं। वहीं, इस मंदिर के कई अनसुलझे रहस्य भी हैं। भगवान शिव के कई नाम हैं, सदियों से उन्हें महादेव, भोलेनाथ, शंकर, शंभू, त्रिलोकपति के नाम से पुकारा जाता रहा है लेकिन उज्जैन में उन्हें महाकाल के नाम से पुकारा जाता है। उन्‍हें महाकाल भी कहा जाता है और कालों का काल भी। शिव की सृजन का अधिपति और मृत्यु का देवता भी माना जाता है। आखिर क्यों शिव का सृजन और विनाश दोनों का भगवान कहा जाता है और किस प्रकार वह महाकाल बने इसके पीछे की गाथा कुछ इस प्रकार है। 

ब्राह्मण भक्त को दुखी देख भगवान शिव ने किया काल का बध और बन गए महाकाल 
कहा जाता है कि उज्जैन जिसे पहले उज्जैनी और अवंतिकापुरी के नाम से भी जाना जाता था। यहां एक शिव भक्त ब्राह्मण निवास करता था। अंवतिकापुरी की जनता दूषण नाम के राक्षस के प्रकोप से त्राहि-त्राहि कर रही थी। लोग उसे काल के नाम से जानते थे। ब्रह्रा से जी दूषण को कई शक्तियां मिली थी, जिनका दुरुपयोग कर वह निर्दोष लोगों को परेशान करता था। राक्षस की शक्तियों के प्रकोप से ब्राह्मण काफी दुखी था, उसने भगवान शिव से राक्षस के नाश की प्रार्थना की, लेकिन भगवान ने काफी वक्त तक कुछ नहीं किया। प्रार्थनाओं का असर न होता देख एक दिन ब्राह्मण भगवान शिव से नाराज हो गया और उनका पूजन बंद कर दिया। अपने ब्राह्मण भक्त को दुखी देख भगवान शिव हुंकार के रूप में प्रकट हुए और दूषण का वध कर दिया। क्योंकि लोग दूषण को काल कहते थे, इसलिए उसके वध के कारण भगवान शिव का नाम महाकाल पड़ा।

काल का वध करने के कारण महाकाल की पूजा का विशेष महत्व 
काल का वध करने के कारण बाबा महाकाल की पूजा का विशेष महत्व है। कहा जाता है कि जो भी भक्त सच्चे मन से बाबा महाकाल की आराधना करता है, उसे कभी मृत्यु का भय नहीं डराता न ही कभी उसकी अकाल मृत्यु होती है। मंदिर में अकाल मृत्यु के निवारण के लिए बाबा महाकाल की विशेष पूजा की जाती है।

इसे भी देखें

शिवराज सरकार बुजुर्गों को हवाई जहाज से कराएगी तीर्थ यात्रा

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2, टवीटर, टवीटर 1, इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1, कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट