मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की रक्षाबंधन और संस्कृत दिवस पर शुभकामनाएं
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रक्षाबंधन (28 अगस्त) के पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के अटूट स्नेह, विश्वास का प्रतीक होने के साथ ही हमारी समृद्ध संस्कृति का परिचायक भी है। यह त्योहार हमें याद दिलाता है कि भारतीय परंपरा में रिश्ते अहम और विशेष होते हैं, जिन्हें मन, कर्म और वचन से निभाया जाता है।
संस्कृत ने चिकित्सा, योग, संगीत और साहित्य के ज्ञान को सहेजा
उन्होंने संस्कृत दिवस (श्रावण पूर्णिमा) के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संस्कृत विश्व की प्राचीन भाषा होने के साथ ही अनेक भाषाओं की जननी भी है। इस भाषा ने धर्म और दर्शन के साथ ही चिकित्सा, योग, संगीत और साहित्य से जुड़ा ज्ञान सहेजा है।
उन्होंने नव पीढ़ी से आह्वान किया कि वे संस्कृत भाषा के संवर्धन में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।
bhavtarini.com@gmail.com

