मुख्यमंत्री डॉ. यादव का ब्रिटिश संसद में हुआ भव्य स्वागत

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का ब्रिटिश संसद में हुआ भव्य स्वागत

भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की ब्रिटेन यात्रा के दौरान आज उन्हें ब्रिटिश संसद में आमंत्रित किया गया, जहां ऑल-पार्टी पार्लियामेंट्री ग्रुप ऑन इंडिया (ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट) की अध्यक्ष बैरोनेस वर्मा ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बैरोनेस वर्मा के साथ वेस्टमिंस्टर के ऐतिहासिक भवन ब्रिटिश संसद के हाउस ऑफ लॉर्ड्स और हाउस ऑफ कॉमन्स का दौरा किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ब्रिटिश सांसदों से मुलाकात की, जिसमें प्रदेश में व्यापार और निवेश के अवसरों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश की विकास परियोजनाओं, निवेश के अनुकूल माहौल और राज्य की आर्थिक संभावनाओं को साझा किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की यह यात्रा मध्यप्रदेश की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपस्थिति को सशक्त करने और निवेशकों के साथ व्यावसायिक संबंधों को सुदृढ़ करने की दिशा में एक ठोस कदम साबित होगी।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूज, गूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2, टवीटर, टवीटर 1, इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1, कू ऐप  यूटयूब चैनल  से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट, देखें-  मप्र समाचार, छत्तीसगढ समाचार, उडीसा समाचार, राजस्थान समाचार, पंजाब समाचार, उप्र समाचार, खेल समाचार, धर्म समाचार, कैरियर समाचार, बिजनेस समाचार