मुख्यमंत्री ने पूर्व PM स्व. वाजपेयी और वीरांगना रानी अवंती बाई की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया

मुख्यमंत्री ने पूर्व PM स्व. वाजपेयी और वीरांगना रानी अवंती बाई की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया

भोपाल, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने शौर्य स्मारक चौराहे के पास पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। खजुराहो सांसद श्री वी.डी. शर्मा,चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग, विधायक श्री रामेश्वर शर्मा, श्रीमती कृष्णा गौर और महापौर श्रीमती मालती राय, श्री सुमित पचौरी और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्व. श्री वाजपेयी के योगदान का स्मरण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि देशवासियों के मन में स्व. श्री वाजपेयी के प्रति सम्मान रहा है। कोई उनसे सहमत हो या असहमत, सभी उनके लिए उमड़ पड़ते थे। उनका जीवन बेदाग रहा। प्रतिपक्ष के नेता और तत्कालीन प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने भारत माता की यादगार सेवा की। स्व. श्री वाजपेयी के बताए मार्ग पर चलते हुए प्रधानमंत्री श्री मोदी शक्तिशाली और वैभवशाली भारत के निर्माण में लगे हैं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने संत रामकृष्ण परमहंस की पुण्य-तिथि पर उनके योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने स्वामी विवेकानंद जैसे व्यक्तित्व को गढ़ा। मुख्यमंत्री ने रानी अवंती बाई की जयंती पर आजादी के आंदोलन में उनकी भूमिका को याद किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने माता मंदिर स्थित अवंती बाई चौराहे पर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर अनेक जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट