मुख्यमंत्री ने शीतला सहाय की पुण्यतिथि पर किया नमन

मुख्यमंत्री ने शीतला सहाय की पुण्यतिथि पर किया नमन

भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व मंत्री श्रद्धेय शीतला सहाय की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निवास कार्यालय स्थित सभागार में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। स्व. श्री शीतला सहाय का जन्म 1932 में हुआ। उन्होंने मध्यप्रदेश विधानसभा में ग्वालियर का प्रतिनिधित्व किया। वे पहली बार 1967 में विधायक चुने गए। श्री सहाय 1969 से 1972 तक केबिनेट मंत्री रहे। उनका अवसान 2011 में हुआ। स्व. शीतला सहाय ने सार्वजनिक जीवन में समर्पित भावना से कार्य करते हुए अपनी अलग पहचान बनाई। स्व. शीतला सहाय ग्वालियर और चंबल क्षेत्र के साथ ही समूचे मध्यप्रदेश में लोकप्रिय थे। ग्वालियर अंचल में कैंसर चिकित्सा की शुरुआत कर उसे उच्च स्तर तक पहुंचाने के लिए उनके अथक प्रयास आज भी याद किए जाते हैं।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट