भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइजेशन के सागर जिला अध्यक्ष भगवान सिंह प्रजापति के प्रयासों को केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने सराहा

भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइजेशन के सागर जिला अध्यक्ष भगवान सिंह प्रजापति के प्रयासों को केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने सराहा

राहतगढ़। शिवपुरी में बिगत दिनों आयोजित आदर्श विवाह समारोह में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइजेशन के सागर जिला अध्यक्ष भगवान सिंह प्रजापति ने स्वागत किया और भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइजेशन द्वारा किए जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी दी। ऑर्गेनाइजेशन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा बहुत बढिया प्रयास। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजेश प्रजापति, हरज्ञान प्रजापति, संतोष प्रजापति सागर एवं समाज के वरिष्ठ जन उपस्थित रहे। 

दक्ष प्रजापति जन्मोत्सव पर चार साल से प्रतिभाओं का किया जा रहा है सम्मान

यहां बताना चाहेंगे कि भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइजेशन एवं राहतगढ़ प्रजापति समाज के तत्वाधान में चार सालों से प्रजापति समाज के विद्यार्थियों छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ाने के लिए दक्ष प्रजापति जन्मोत्सव के उपलक्ष में समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं एवं समाजसेवियों के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाता है। इस बार जुलाई माह में संभावित 11 जुलाई को होगा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पिछले वर्ष की तरह है। इस इस वर्ष भी उत्तर प्रदेश सरकार में होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा मंत्री धर्मवीर प्रजापति एवं मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत रहेंगे। कार्यक्रम में राहतगढ़ सहित क्षेत्र की प्रजापति समाज बड़ी संख्या में शामिल होती है।