भाजपा को जानने मप्र पहंचा तंजानिया का डेलीगेट्स

भाजपा को जानने मप्र पहंचा तंजानिया का डेलीगेट्स

सीसीएम के वाइस चेयरमैन बोले- भाजपा स्कीम का अध्ययन कर वहां भी लागू करेंगे

भोपाल। तंजानिया की सत्तारूढ़ चामा चा मापिंदुजी (सीसीएम) पार्टी का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से उनके बंगले पर मुलाकात की। प्रतिनिधमण्डल का नेतृत्व तंजानिया की सत्तारुढ़ पार्टी सीसीएम के उपाध्यक्ष अव्दुलरहमान ओ. कीनाना कर रहे हैं। इस प्रतिनिधिमंडल में सांसद अब्दुल्ला मिओनि, सीसीएम के उपाध्यक्ष के निज सचिव माशाफिरी वीवर्ट शामिल हैं। इस प्रतिनिधिमण्डल के साथ भाजपा विदेश विभाग के राष्ट्रीय संयोजक विजय चौथाईवाल, प्रदेश संयोजक डॉ. दिव्या गुप्ता, सह संयोजक सुधांशु गुप्ता भी शामिल हैं।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस पहल की शुरुआत की गई थी
भाजपा के विदेश विभाग के पदाधिकारियों की मानें तो भाजपा को जानें  पहल के तहत तंजानिया का यह प्रतिनिधिमंडल भारत का दौरा कर रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भाजपा के 42वें स्थापना दिवस पर इस पहल की शुरुआत की गई थी। इसका उद्देश्य विभिन्न देशों के नेताओं, राजनीतिक दलों और राजनयिकों को एक राजनीतिक दल के रूप में भाजपा की नीति और कार्यशैली के बारे में जानकारी देना है।

वीडी शर्मा बोले- दुनियां भारत को समझ रही है
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के प्रयासों से भारतीय जनता पार्टी पूरी दुनिया के दूसरे देशों के राजनैतिक ढांचे को समझ सकें इसके लिए कार्य कर रही है, जिसमें पार्टी के विदेश विभाग के राष्ट्रीय संयोजक विजय चौथाईवाल महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि पहली बार तंजानिया का प्रतिनिधिमण्डल मध्यप्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर है। मध्यप्रदेश में तंजानिया की सत्तारूढ़ चामा चा मापिंदुज़ी (सीसीएम) पार्टी के उपाध्यक्ष अव्दुलरहमान ओ. कीनाना सहित प्रतिनिधिमंडल के भोपाल पहुंचने पर हम उनका स्वागत करते हैं।

भारत और तंजानिया के रिश्ते बहुत अच्छे: अव्दुलरहमान ओ. कीनाना 
तंजानिया की रूलिंग पार्टी के नेता बोले कि तंजानिया की सीसीएम पार्टी के उपाध्यक्ष अव्दुलरहमान ओ. कीनाना ने कहा कि भारत और तंजानिया के रिश्ते बहुत अच्छे हैं। हम इन संबंधों को और सुदृढ़ करने के लिए भारत आए हैं। भारत आने के बाद हम विदेश मंत्री एस. जयशंकर सहित कई अधिकारियों से मिले हैं। कल हमारा राष्ट्रपति जी से मिलने का भी कार्यक्रम है। सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष से भी हमने भेंट की है। इसी क्रम में आज हमें भारतीय जनता पार्टी, मध्यप्रदेश के अध्यक्ष वी.डी.शर्मा जो कि सांसद भी हैं, से उनके निवास पर मिलने का अवसर मिला है।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2, टवीटर, टवीटर 1, इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट