उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने समीक्षा बैठक में पर्यटन और कला, साहित्य एवं संस्कृति विभाग से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों एवं योजनाओं की प्रगति में तेजी लाने के दिए निर्देश

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने समीक्षा बैठक में पर्यटन और कला, साहित्य एवं संस्कृति विभाग से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों एवं योजनाओं की प्रगति में तेजी लाने के दिए निर्देश

जयपुर। उप मुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता में सोमवार को प्रमुख शासन सचिव पर्यटन राजेश यादव, पर्यटन आयुक्त रुक्मणि रियाड़ तथा पर्यटन विभाग एवं कला, साहित्य एवं संस्कृति विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में पर्यटन विभाग एवं कला, साहित्य एवं संस्कृति विभाग से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों एवं योजनाओं तथा महत्वपूर्ण बिंदुओं की पर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
उपमुख्यमंत्री ने बैठक में पर्यटन ऐप, पर्यटन केंद्र, बावरी रेस्टोरेशन, वार म्यूजियम, गोविन्द देव जी मंदिर विकास, शेखावाटी हवेलियों, रोप-वे,हो हो (होप ऑन होप ऑफ),स्काई डाइविंग,खाटू श्याम जी, जयपुर में कॉन्सेर्ट एरिया, मलासेरी, ट्राईबल सर्किट, आमेर विकास, जे के के, शिल्पग्राम जैसे विकास कार्यों पर चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए। इसी प्रकार एडवेंचर पॉलिसी एवं फिल्म पॉलिसी पर भी चर्चा कर उन्होंने आवश्यक निर्देश दिए। 
दिया कुमारी ने पर्यटन और कला, साहित्य एवं संस्कृति विभाग से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों एवं योजनाओं की प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिए साथ समय बद्धता से लक्ष्यों को प्राप्त करने के भी निर्देश दिए।