उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने दिवंगत डॉ.जसवंत सिंह यादव के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी
जयपुर। उप मुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड तथा पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे ने बहरोड विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ. जसवंत सिंह यादव के निधन पर अलवर स्थित आवास पर पहुंचकर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर भावभानी श्रद्धाजंलि दी। उन्होंने शोक संतृप्त परिवारजनों का ढाढ़स बंधाया।
इस दौरान वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा, रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह, तिजारा विधायक महन्त बालकनाथ, डीडवाना विधायक युनूस खान, नगर निगम महापौर श्रीमती सुमनलता अग्रवाल, पूर्व मंत्री राजपाल सिंह शेखावत व रोहिताश शर्मा, पूर्व विधायक अशोक परनामी, जयराम जाटव व बनवारी लाल सिंघल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगणों ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए।
bhavtarini.com@gmail.com
