गहलोत जी खामखा में इस उम्र में इधर-उधर घूम रहे हैं, उनकी सरकार के जाने का समय हो गया: अमित शाह 

गहलोत जी खामखा में इस उम्र में इधर-उधर घूम रहे हैं, उनकी सरकार के जाने का समय हो गया: अमित शाह 

उदयपुर, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को राजस्थान के उदयपुर में एक जनसभा को संबोधित किया। अमित शाह के संबोधन में राज्य की अशोक गहलोत सरकार और कांग्रेस पार्टी निशाने पर रहे। उन्होंने कहा गहलोत जी खामखा में इस उम्र में इधर-उधर घूम रहे हैं। उन्हें कोई इस सभा का वीडियो दिखा दे तो उनको मालूम पड़ जाएगा कि उनकी सरकार के जाने का समय हो गया है। आज जो नजारा मेवाड़ की धरती पर मेरे सामने है वह बताता है कि 2023 और 2024 में पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार बनने जा रही है।

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि मेवाड़ की ये भूमि त्याग-बलिदान और भक्ति की भूमि है। यह भूमि भारतीय जनता पार्टी का गढ़ है और इसी भूमि से ही भाजपा की विजय पताका निकलती है। गहलोत जी, 2023 में बीजेपी राजस्थान में जीत के सारे रिकॉर्ड तोड़ कर, प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा- मोदी जी के नेतृत्व में इन 9 सालों के दौरान करोड़ों  किसानों को 6 हजार रुपया प्रतिवर्ष मिला है। जल जीवन मिशन के तहत हर गरीब के घर नल से जल पहुंचाने का काम मोदी जी ने शुरू किया है। मुफ्त अनाज देने का काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार कर रही है।

मोदी सरकार पर आज तक विरोधी भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा पाए
अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान केवल 90 एकलव्य विद्यालय थे, लेकिन मोदी सरकार में 2014 से अब तक 500 से अधिक एकलव्य विद्यालय बनाए जा चुके हैं। हमने 30 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों को छात्रवृति दी। मोदी जी के 9 साल भारत गौरव के 9 साल रहे हैं। नरेन्द्र मोदी सरकार पर आज तक हमारे विरोधी भी भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा पाए हैं। उन्होंने विपक्षी एकता पर कटाक्ष करते हुए कहा- पटना में जुटने वाले अगर सत्ता में आए तो घपले-घोटाले भारत की नियति बन जाएंगे और अगर मोदी जी प्रधानमंत्री बने तो ये सारे भ्रष्टाचार करने वाले जेल की सलाखों के पीछे जाएंगे।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट