बालाघाट में शासकीय आयुष महाविद्यालय जल्द शुरू हो

बालाघाट में शासकीय आयुष महाविद्यालय जल्द शुरू हो

भोपाल। आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री रामकिशोर नानो कावरे ने बालाघाट जिले में शासकीय आयुष महाविद्यालय जल्द शुरू करने के निर्देश दिये है। राज्य मंत्री श्री कावरे सोमवार को मंत्रालय में वित्त और आयुष के अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे।

राज्य मंत्री ने कावरे ने कहा कि जनजातीय बहुल बालाघाट जिला आयुष चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने की बेहद आवश्यकता है। बैठक में प्रदेश के शासकीय आयुष महाविद्यालयों के शिक्षकों की वेतन विसंगति को दूर करने, नवीन 500 आयुष डिस्पेंसरी स्वीकृत किये जाने और संभाग एवं जिला स्तर पर पदस्थ अधिकारियों को शासकीय वाहन उपलब्ध कराने पर भी चर्चा की गई।

बैठक में अपर मुख्य सचिव वित्त श्री अजीत केसरी, प्रमुख सचिव आयुष श्रीमती कल्पना श्रीवास्तव, वित्त सचिव श्री अजीत कुमार और आयुष आयुक्त श्रीमती सोनाली पोंक्षे वायंगणकर और विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट