प्रधानमंत्री के सम्मान में भाजपा ने नगर में बनाई मानव श्रृंखला

प्रधानमंत्री के सम्मान में भाजपा ने नगर में बनाई मानव श्रृंखला

प्रधानमंत्री के सम्मान में भाजपा ने नगर में बनाई मानव श्रृंखला

डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया धरना


मण्डला - हमारे प्रधानमंत्री हमारे अभिमान के तहत मंडला नगर में भाजपा कतयकर्ताओं ने मानव श्रंखला बनाई। भाजपा का कहना है कि पंजाब राज्य के दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा में न केवल चूक हुई बल्कि ये कोंग्रेस की सोची समझी साजिश थी। कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व के इशारे पर पंजाब सरकार द्वारा किये गए इस कृत्य पर भाजपा द्वारा लगातार विरोध प्रदर्शन किया जा रहा हैं।

 नगर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक में भारतीय जनता  जिलाध्यक्ष भीष्म द्विवेदी, विधायक देवसिंह सैयाम के नेतृत्व में “हमारे प्रधानमंत्री हमारे अभिमान“ कार्यक्रम के तहत विशाल मानव श्रृंखला बनाई गई। पंडित दीनदयाल चौक डॉक्टर अंबेडकर चौक से  बस स्टैण्ड मार्ग तक मानव श्रंखला बनाई गई । भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के द्वारा भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर चौक पर स्थित मूर्ति के समक्ष बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने धरना दिया एवं कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

इस अवसर पर मानव श्रृंखला मे शामिल युवा मोर्चा कार्यकर्ताओ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की। आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष भीष्म द्विवेदी ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हमारे अभिमान है उनके खिलाफ किसी भी साजिश को देश का जनमानस बर्दाश्त नही करेगा। उन्होंने कहा कि इस घटना से एक बार फिर कांग्रेस की ओछी मानसिकता ओर उनका दोहरा चरित्र उजागर हुआ है। श्री द्विवेदी ने कहा कि पंजाब की कांग्रेस सरकार की इस हरकत को देश की जनता कभी क्षमा नही करेगी। भारतीय जनता पार्टी जिला मीडिया प्रभारी सुधीर कसार ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे के समय घटित घटना को लेकर भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस की देश विरोधी जन विरोधी कार्यों का उल्लेख करते हुए लगातार जनता के बीच पहुंच कर कार्यक्रम के माध्यम से संदेश पहुंचा रही है यह कार्यक्रम 17 जनवरी तक निरंतर चलेगा कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। भाजपा नगर अध्यक्ष अनुराग बिट्टू चौरसिया ने कहा कि जिस तरह से पंजाब की कांग्रेस सरकार ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा में खिलवाड़ किया है उसे नज़रंदाज़ नही किया जा सकता। यही वजह है कि भाजपा लगातार जनता के बीच जाकर कांग्रेस सरकार को बेनकाब कर रही है।